Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

बबाल का शुक्रिया : लुकमान साहब को याद करने का


Posted by गिरीश बिल्लोरे "मुकुल" Labels:

जी अब इस शहर में आइनों की कमीं को देख के मलाल होता है की क्यों लुकमान नहीं हैं साथ . बवाल हों या लाल दादा लुकमान की याद किसे नहीं आती . सच मेरा तो रोयाँ-रोयाँ खड़ा हो गया था .....27 जुलाई 2002 का वो दिन जब लुकमान जी ने शहर जबलपुर से शरीरी रिश्ता तोडा ........ वे जेहन से दूर कभी हो भी नहीं सकते . जाने किस माटी के बने थे जिसने देखा-सुना लट्टू हो गया . इस अद्भुत गंगो-जमुनी गायन प्रतिभा को उजागर किया पंडित भवानी प्रसाद तिवारी ने , इस बिन्दु पर वरिष्ठ साहित्यकार मोहन शशि का कहना है:-"भवानी दादा के आशीर्वाद से लुकमान का बेलौस सुर-साधक होना सम्भव हो सका धर्म गुरुओं ने भी लुकमान की कव्वालियाँ सुनी"शशि जी ने आगे बताया -"लुकमान सिर्फ़ लुकमान थे (शशि जी ने उनमें नकलीपन कभी नहीं देखा) वे मानस पुत्र थे भवानी दादा के " १४ जनवरी १९२५ (मकर संक्राति) को जन्मा यह देवपुत्र जन्म से मोमिन,था किंतु साम्प्रदायिक सदभाव का मूर्त-स्वरुप था उनका व्यक्तित्व. सिया-चरित,भरत-चरित, मैं मस्त चला हूँ मस्ती में थोडी थोडी मस्ती लेलो , माटी की गागरिया , जैसे गीत बिना किसी लुकमानी महफ़िल का पूरा होना सम्भव ही नहीं होता था।लुकमान साहब को अगर साम्प्रदायिक सौहार्द का स्तम्भ कहें तो कम न होगा। भरत चरित सुन के कितनी पलकें भीगीं किसे मालूम ? मुझे याद है कविवर रामकिशोर अग्रवाल कृत भरत चरित्र, सिया चरित,सुनने वालों की पलकें अक्सर भीग जातीं मैंने देखीं हैं . साधना उपाध्याय,मोहन शशि,स्वयं रामकिशोर अग्रवाल "मनोज", ओंकार तिवारी,रासबिहारी पांडे , बाबू लाल ठाकुर मास्साब, डाक्टर सुधीर तिवारी,और यदि लिखने बैठूं तो एक लम्बी लिस्ट है जिसे लिखना लाजिमी नहीं है.
क्रमश:

प्रतिक्रियाएँ

Re: बबाल का शुक्रिया : लुकमान साहब को याद करने का
बहुत बहुत शुक्रिया चचा के बारे में विस्तृत विवरण पाठकों को देने के लिए गिरीश भाई ,... चचा लुकमान संस्कारधानी ही नहीं, प्रदेश और देश में भी अपनी शैली के लिए पहचाने जाते थे. उनका सदा लिबास, सरल व्यवहार , उनकी खनकती आवाज़ .. चाहे वो कव्वाली कि हो या हिन्दी गीतों की . हमने उन्हें मिलन संस्था के कार्यक्रमों में भी सुना. जबलपुर का तात्कालिक बच्चा- बच्चा उनके नाम से परिचित था. आज भी उन्हें उनके जानने वाले सबी सिद्दत से याद करते हैं और करते रहेंगे. हमारी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि - विजय
अस्वीकरण